FEATUREDjabalpur

Guest Scholar: अतिथि विद्वानों को भी मिलेंगे 1500 प्रतिदिन मानदेय

Guest Scholar: सागर में विधायक शैलेंद्र जैन की पहल पर जनभागीदारी Guest Scholar अतिथि विद्वानों को भी मिलेंगे 1500 प्रतिदिन : फीस बढ़ाने पर भी लगी रोक।

Guest Scholar सागर यश भारत। शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय (स्वशासी) में जनभागीदारी एवं स्ववित्तीय व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत अतिथि विद्वानों की बरसों पुरानी लंबित मांग पर जनभागीदारी समिति की बैठक में विचार विमर्श करने के पश्चात निर्णय लिया गया कि अब शासकीय पदों पर कार्यरत अतिथि विद्वानों के समान 15 सौ रुपए प्रति कार्य दिवस के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।

अतिथि विद्वानों द्वारा इस संबंध में लंबे समय से मांग की जा रही थी इसी प्रकार समिति की बैठक में फीस बढ़ोतरी इस संबंध में भी विचार विमर्श किया गया।

जिसके पश्चात निर्णय लिया गया कि जिले और संभाग के अन्य बड़े महाविद्यालयों में ली जाने वाली फीस से तुलनात्मक परीक्षण कर छात्राओं की फीस की दर को बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।

महाविद्यालय की आज हुई जनभागीदारी समिति की बैठक में सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने उक्त निर्णय लिया है।

इस संबंध में उन्होंने कहा है कि जनभागीदारी व्यवस्था के अंतर्गत कार्य करने वाले अतिथि विद्वान शासकीय व्यवस्था के अंतर्गत नियुक्त अतिथि विद्वानों के समान ही योग्यता और समान कार्य करते हैं ऐसे में उनकी मानदेय मैं अंतर रखना न्यायपूर्ण नहीं है।

जनभागीदारी समिति की इस बैठक में महाविद्यालय की छात्राओं से ली जाने वाली फीस की दर को बढ़ाए जाने का भी प्रस्ताव रखा गया।

जिस पर विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने रोक लगाते हुए सुझाव दिया है कि इस महाविद्यालय में पढ़ने वाली अधिकांश छात्राओं की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

ऐसे में जिले और संभाग के अन्य बड़े महाविद्यालयों में छात्र छात्राओं से ली जा रही फीस राशि का अध्ययन करने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाए।

Back to top button