GST अच्छी लेकिन केंद्र ने किया नष्ट, नोटबंदी भी बमः राहुल

नई दिल्‍ली। 8 नवंबर को नोटबंदी का एक साल पूरा होने जा रहा है और इसे लेकर कांग्रेस केंद्र सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में है। इस सिलसिले में राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई। बैठक के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा जीएसटी और नोटबंदी दोनों सरकार के बम हैं।

राहुल ने कहा कि जीएसटी अच्छी थी लेकिन केंद्र ने इसे नष्ट कर दिया और इसके बाद सरकार ने नोटबंदी के रूप में दूसरा बम मारा है। 8 नवंबर एक दुखद दिन है क्योंकि पीएम देश के लोगों की भावनाएं नहीं समझ पाए।

बैठक में राहुल ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अलावा पार्टी के तमाम महासचिवों व राज्य प्रभारियों के साथ आगे की रणनीति तय की।

दरअसल, कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष ने नोटबंदी के एक साल पूरा होने के मौके पर देशभर में विरोध प्रदर्शन से जुड़े कार्यक्रम करने की योजना बनाई है, लेकिन सभी विपक्षी दल एक साथ एक सा कार्यक्रम नहीं करेंगे।

हर दल अपने हिसाब से अपने अपने कार्यक्रम करेंगे। कांग्रेस इन दिनों गुजरात और हिमाचल में चल रहे असेंबली चुनावों में भी नोटबंदी के मुद्दे को खासतौर पर उठी रही है।

इसे भी पढ़ें-  कटाएघाट में रिवर फ्रंट योजना के प्रगतिरत कार्यों का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश,1 जनवरी से पूर्व सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करने की समय-सीमा तय,कटाएघाट मेला आयोजन की व्यवस्थाओं को समय रहते करें पूर्ण : निगमायुक्त 

Leave a Reply

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श