Monday, May 11, 2026
Latest:
katniLatestमध्यप्रदेश

108 पदम सागर जी महाराज के आगमन पर की गई भव्य आगवानी

कटनी। आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज एवं नवाचार्य श्री 108 प.पू.समय सागर जी महाराज परम प्रभावक शिष्य प.पू. श्री 108 पदम सागर जी महाराज का प्रातः आगमन हुआ इस अवसर पर चाका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगल कलश लेकर महिलाओं द्वारा एवं श्रेष्ठीजनों द्वारा मुनिश्री की भव्य आगवानी रंगोली सजाकर आरती उतार कर की गई।

इस अवसर पर मुनिश्री के मांगलिक प्रवचन होने के पश्चात् आहारचार्य सम्पन्न हुई पंचायत महासभा के अध्यक्ष समाजसेवी संजय जैन द्वारा बतलाया कि मुनि श्री का मांगलिक चर्तुमास नगर में होना तय हुआ है जिससे आगामी 4 माह तक धर्म प्रेमी जनता को मांगलिक प्रवचन का लाभ मिलेंगा।

इस अवसर पर चेतनोदय तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष स.सि.अनुराग जैन, स.सि.अनुज जैन, विनय जैन-निर्वृतमान एस.डी.एम. पप्पू मामा निर्मल कुमार जैन, मिट्ठूलाल जैन श्रीमति जूही जैन, विभा जैन, किरन जैन,विनीत जैन, रश्मि जैन, विमल किराना, मनीष जैन-बर्तन, राहुल जैन बर्तन,शैलेन्द्र जैन, अमित जैन कोयला के साथ अनेक श्रावक-श्राविकाओं के साथ धर्मलाभ लिया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम