नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के उद्बोधन का कटनी जिला कार्यालय में हुआ लाइव प्रसारण
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य आयोजन, प्रधानमंत्री के उद्बोधन का कटनी जिला कार्यालय में हुआ लाइव प्रसार
कटनी। सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर नारी शक्ति को संबोधित किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कटनी भाजपा जिला कार्यालय में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जहां बड़ी संख्या में मातृ शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
जिलाध्यक्ष दीपक सोनी “टंडन” ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति के सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की नीतियाँ समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, सुश्री अंकिता तिवारी, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती ऋचा गेलानी, श्रीमती सपना सरावगी एवं श्रीमती ऊषा पाण्डे सहित मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ श्रवण किया। इस अवसर पर “मिस्ड कॉल अभियान” भी चलाया गया, जिसमें अधिक से अधिक बहनों ने 9667173333 नंबर पर मिस्ड कॉल कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। साथ ही “नारी शक्ति दीवार” स्थापित कर महिलाओं ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में अपने विचार लिखते हुए हस्ताक्षर किए।
जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने मंडल, बूथ एवं शक्ति केंद्रों पर महिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की बहनों सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मातृ शक्ति को इस पहल से जोड़ें तथा केंद्र सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाएं।

