katniमध्यप्रदेश

Govt. Girls College Katni के एनसीसी कैडेट्स तथा तिलक महाविद्यालय के कैडेट्स द्वारा लोगों को थैलेसीमिया तथा सिकल सेल से बचाव के लिए जागरूक किया गया

Govt. Girls College Katni में आज 13 जनवरी 2023 दिन शनिवार को थैलेसीमिया सिकल सेल जागरूकता अभियान का आयोजन प्राचार्य डॉक्टर आरके गुप्ता को मार्गदर्शन में किया गया इसमें महाविद्यालय में अध्यनरत एनसीसी कैडेट्स तथा तिलक महाविद्यालय के कैडेट्स द्वारा रैली प्रदर्शन कर लोगों को थैलेसीमिया तथा सिकल सेल से बचाव के लिए जागरूक किया गया पंपलेट चिपका कर भी जागरूकता प्रदान की गई।

wp 17051444593094958095253504712381
yashbharat.com

डॉ अजय बेरवानी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को उनके शरीर को स्वस्थ्य स्वस्थ रखने के तरीके बताए गए। हम अपने स्वास्थ्य को किस प्रकार अच्छा तथा सेहतमंद रख सकते हैं बताया गया।

इस कार्यक्रम में डॉक्टर अजय विरवानी एनसीसी यूनिट के सूबेदार राधेश्याम पंकज वासनिक रघुनाथ आदि की उपस्थिति रही साथ ही साथ शासकीय तिलक महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी डॉक्टर दिवाकर सिंह तथा शासकीय कन्या महाविद्यालय की एनसीसीकेयर टेकर सोनिया कश्यप के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन महाविद्यालय में किया गया।

Back to top button