अखबारी कागज से 5 फीसदी सीमा शुल्क माफ करे सरकार, INS का केंद्र सरकार से आग्रह
अखबारी कागज से 5 फीसदी सीमा शुल्क खत्म करे सरकार, INS का केंद्र सरकार से आग्रह किया है । मध्य पूर्व और रूस-यूक्रेन संघर्ष ने वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर गंभीर असर डाला है और इससे अखबारी कागज की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार को तत्काल अखबारी कागज पर लगने वाले पांच फीसदी सीमा शुल्क पर पुनर्विचार करना चाहिए।
भारतीय न्यूजपेपर सोसायटी (आईएनएस) ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि अखबारी कागज पर लगने वाले पांच फीसदी सीमा शुल्क को खत्म किया जाए, ताकि प्रकाशक अपने संचालन लागत को ज्यादा प्रभावी तरीके से मैनेज कर सकें।
मध्य पूर्व और रूस-यूक्रेन संघर्ष ने वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर गंभीर असर डाला है और इससे अखबारी कागज की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार को तत्काल अखबारी कागज पर लगने वाले पांच फीसदी सीमा शुल्क पर पुनर्विचार करना चाहिए।
लाल सागर में परिवहन जहाजों को लगातार निशाना बनाए जाने से स्थिति और खराब हुई है। इससे जरूरी सामान के साथ अखबारी कागज की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। अखबारी कागज के आपूर्तिकर्ता प्रकाशकों के पहले के आदेशों को भी कैंसिल कर रहे हैं।

