शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी राष्ट्रीय सेवा योजना का कैमोरी ग्राम में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी राष्ट्रीय सेवा योजना का कैमोरी ग्राम में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोज
दिनांक 21 फरवरी 2025 को शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का पंचम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर “पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं स्वास्थ्य शिविर” का आयोजन किया गया।
इस शिविर में जिला चिकित्सालय से श्री हेमंत श्रीवास्तव जी अपनी टीम के साथ उपस्थित हुए। उन्होंने ग्राम वासियों को स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न जानकारियाँ प्रदान की और स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए विभिन्न उपायों से अवगत कराया। इसके साथ ही, उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए ग्रामवासियों को जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया।
जनसंपर्क के दौरान, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्रों से भी संपर्क किया गया। उन्हें प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया। समस्त छात्र-छात्राओं से उनकी दिनचर्या के बारे में चर्चा की गई, जिसमें छात्रों ने खुशी-खुशी अपनी दिनचर्या साझा की।
जल एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर छात्रों को जानकारी दी गई। बौद्धिक चर्चा के दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. साधना जैन, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. अमिताभ पांडे और श्री के.जे. सिन्हा जी ने छात्रों को सशक्त रहने और पर्यावरण व जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं भी दी।
इस विशेष शिविर ने छात्रों और ग्रामवासियों के बीच स्वास्थ्य, जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया और अपने ज्ञान में वृद्धि की।








