jabalpurLatest

Gosalpur Sand Mine Scam: रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत 3 की मौत

Gosalpur Sand Mine Scam: रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत 3 की मौत हो गई।गोसलपुरमें रेत की अवैध खदान धंसने से महिला समेत तीन की मौत हो गई. घटना गोसलपुर थाना इलाके के कटरा रमखीरिया गांव की है. Wednesday सुबह 11 बजे सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची. खदान में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है.

जानकारी अनुसार गोसलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा रामखारिया रेत खदान में रेत उत्खनन करते हुए कुछ लोग दब गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से अभी तीन लोगों को निकाला गया और एम्बुलेंस से प्राथमिक उपचार के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भेजा गया है. जिसमें मुन्नी बाई नाम की महिला की मृत्यु होने की खबर है, जबकि दो अन्य गंभीर हैं. वहीं घटना स्थल पर और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते मिट्टी हटाकर तलाश करने में ग्रामीण जुटे हुए है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम