Site icon Yashbharat.com

आदित्य राम के सामने गूगल भी फेल, दो साल के आदित्य का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

Screenshot 20251007 145410 Chrome

आदित्य राम के सामने गूगल भी फेल, दो साल के आदित्य का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज।।कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में 2 साल के बच्चे ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स दर्ज कराया. अपनी अद्भुत याद करने की शक्ति से बच्चे ने यह उपलब्धि हासिल की है।

आदित्य राम नाम के बच्चे ने 28 भारतीय राज्यों की राजधानियों, कर्नाटक के 31 जिलों और 12 राष्ट्रीय प्रतीकों को याद करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है. आमतौर पर बहुत से बच्चे 2 साल तक ठीक से बोल भी नहीं पाते हैं, लेकिन आदित्य ने एक अनोखी मिसाल पेश की है।

2 साल के आदित्य राम ने अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दक्षिण कन्नड जिले के बंटवाल तालुक के विट्ठल के रहने वाले आदित्य राम ने अपनी अद्भुत याददाश्त से इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है।

आदित्य राम मूल रूप से रामनगर के रहने वाले रामकृष्ण और दीपिका के बेटे हैं. उन्होंने 28 भारतीय राज्यों की राजधानियों के नाम, कर्नाटक के 31 जिलों के नाम और 12 देशों के राष्ट्रीय प्रतीकों को याद करके यह उपलब्धि हासिल की है।

आदित्य राम के सामने गूगल भी फेल, दो साल के आदित्य का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

Exit mobile version