Google का गिफ्ट: परमिशन के बिना नहीं होगा कैमरा और माइक्रोफोन

images 22

टेक कंपनी गूगल अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ईमेल, फोटोज, लोकेशन, ड्राइव जैसी कई सुविधाएं पेश करती हैं। इसी तरह गूगल के ब्राउजर क्रोम का इस्तेमाल भी लगभग हर दूसरे यूजर द्वारा एक सर्च इंजन के रूप में किया जाता है।

एक बड़े यूजर वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स को रोलआउट करती है। कई बार कुछ फीचर्स यूजर्स की सुरक्षा और प्राइवेसी को ध्यान में रखकर लाए जाते हैं। इसी कड़ी में गूगल ने यूजर्स के लिए क्रोम ब्राउजर में एक नई सुविधा जोड़ी है।

कैमरा और माइक्रोफोन के इस्तेमाल पर रहेगा कंट्रोल

दरअसल ChromeOS ने यूजर्स के लिए सिस्टम वाइड प्राइवेसी कंट्रोल्स पेश किए हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स क्रोमबुक्स कैमरा और माइक्रोफोन के एक्सेस को एनेबल और डिसेबल कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-  गोल बाजार में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, सवा लाख की प्रतिबंधित पाकिस्तानी 'गोरी' और 'चांदनी' क्रीम जब्त

सेटिंग में यहां नजर आएगा नया ऑप्शन

गूगल क्रोम की नई सेटिंग की बात करें तो यह क्रोमबुक्स के सेटिंग्स ऐप पर “Privacy and Security ” ऑप्शन में नजर आएगा। क्रो सेटिंग में नया प्राइवेसी फीचर “Privacy Controls” नाम से नजर आएगा। इस ऑप्शन पर यूजर्स को “Camera Access” और “Microphone Access,” को मैनेज करने के ऑप्शन नजर आएंगे। इन ऑप्शन में यूजर्स को प्राइवेसी कंट्रोल करने के लिए “Front Camera” और “Internal Mic” ऑप्शन मिलेंगे।

 

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श