katniLatest

Good Work उद्यमियों की मेहनत से 10 दिन में तैयार हुआ अस्थाई बांध

Good Work कटनी के उद्यमियों की मेहनत से 10 दिन में अस्थाई बांध  तैयार हो गया। कलेक्टर के आवाहन पर माई नदी स्वच्छता अभियान के तहत लघु उद्योग भारती संगठन के द्वारा माई नदी के बैलट घाट के पास अस्थाई रूप से बांध बनाने का निर्णय लिया गया। जिसका आरंभ विगत 16 मई को लघु उद्योग भारती के अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से प्रारंभ किया गया।

अस्थाई रूप से बांध बनाने के लिए बोरियों में मिट्टी भरकर उनको बांध का रूप देकर। इस प्रकृति प्रेम कार्य को श्रमदान अभियान के रूप में कार्य को पूर्ण किया गया। लघु उद्योग भारतीय संगठन के द्वारा हमेशा से ही प्रकृति के प्रति प्रेम दिखाया जाता रहा है, एवं प्रकृति को कुछ देने के लिए कार्य किए जाते रहे हैं।

संगठन की ही सफलता है, कि श्रमदान अभियान जो की 10 दिन का लक्ष्य लिया गया था। उसे संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं के द्वारा 9 दिन में ही प्राप्त कर लिया। श्रमदान अभियान मे पूरे 9 दिन संगठन के अधिकारियों एवं सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस कार्य में महाकौशल संभागीय अध्यक्ष अनिल वासवानी एवं संभागीय सचिव  हरि सिंह भदौरिया, संभागीय सदस्य मुरलीधर रतनानी, लमतरा इकाई अध्यक्ष समीर सेठिया, नरेश गंगवानी, शहरी इकाई अध्यक्ष अमित सिंघई, उपाध्यक्ष नवीन केसरी, अनिल पंजाबी, सचिव नीलेश विश्वकर्मा , प्रभांशु वैश्य, संदीप मनोचा, विजय निखरा, माधव नगर इकाई अध्यक्ष सुरेश हिंदुजा, सचिव रामचंद्र वाधवानी, अनिल चेनानी, सुरेश कुमार वाधवानी, बरगवां इकाई उपाध्यक्ष सुरेश रतनानी, सचिव मनीष सिंह, अजेय प्रबुद्ध सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, आरव सिंह, शुक्ला जी, जितेंद्र जी, यातेन्द्र झा , पवन सक्सेना, परौहा जी, बंसी भैया, नंदू भैया, बंटी भैया, सुनील भैया,अरुण सोनी सहित सभी सदस्यों के द्वारा श्रमदान अभियान में अपना श्रम दिया गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम