Good News: jabalpur में कोरोना संक्रमण की सेम्पल जांच हेतु मेडिकल कालेज में दो लैब स्थापित होंगी, ICMR की क्षमता बढ़ेगी
जबलपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने सेम्पल जांच की क्षमता को 7 गुना अधिक बनाया जाएगा। जांच में और अधिक तेजी लाने संभागायुक्त रविन्द्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की मंशानुरूप प्रतिदिन जांच की क्षमता 7 गुना बढाने के प्रयासों के तहत आज निरीक्षण किया मेडिकल कॉलेज में 2 लैब लगभग स्थापित हो चुकी हैं। आईसीएमआर की क्षमता बढ़ाने मशीन जल्द लग जायेगी।
संभागायुक्त श्री मिश्रा ने मेडिकल कालेज में दो लैब स्थापित करने चयनित स्थल पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर लोनिवि के मुख्य अभियंता को लैब निर्माण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
आईसीएमआर लैब की क्षमता वर्तमान में 100 जांच प्रतिदिन की है इसे बढाने के लिए संस्थान के विशेषज्ञों ने जांच मशीन की आवश्यकता बताई तथा कहा कि इसके लिए प्रयास हो रहे हैं। श्री मिश्रा ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से जांच हेतु मशीन और उपकरणों की आपूर्ति शीघ्र कराने का अनुरोध दूरभाष पर किया। उधर मेडिकल कालेज में बन रही एक लैब लगभग तैयार हो चुकी है दूसरी लैब 3 दिन में तैयार होने की बात बताई गई। इन लैब के बनने के बाद जबलपुर में कोरोना संक्रमण की जांच क्षमता 7 गुना बढ़ जाएगी।

