जबलपुर। भारतीय रेलवे ने अपने करोड़ों यात्रियों को एक बड़ा सुरक्षा कवच दिया है। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी अब तक IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ई-टिकट बुक करने पर मिलने वाली वैकल्पिक यात्रा बीमा योजना (Optional Travel Insurance Scheme – OTIS) का विस्तार अब रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों (PRS) से टिकट खरीदने वाले यात्रियों के लिए भी कर दिया गया है। Railway Counter Ticket Travel Insurance

यह नई और खास सुविधा 27 अक्टूबर 2026 से देशभर के सभी आरक्षण काउंटरों पर शुरू हो रही है। पश्चिम मध्य रेल (WCR) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी कर यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है। Railway Counter Ticket Travel Insurance
🔹 मात्र 45 पैसे में क्या-क्या मिलेंगे फायदे?
रेलवे की इस योजना के तहत केवल 45 पैसे प्रति यात्री (सभी टैक्स सहित) के प्रीमियम पर दुर्घटना या किसी अप्रिय घटना की स्थिति में बड़ा वित्तीय सुरक्षा कवर दिया जाएगा:
- मृत्यु या स्थायी पूर्ण दिव्यांगता: ₹10 लाख तक का बीमा कवर।
- स्थायी आंशिक दिव्यांगता: ₹7.50 लाख तक का बीमा।
अस्पताल में इलाज के लिए: ₹2 लाख तक का मेडिकल खर्च।
पार्थिव शरीर के परिवहन हेतु: ₹10,000 की वित्तीय सहायता।
🔹 किन यात्रियों को मिलेगा इस योजना का लाभ?
- यह सुविधा कन्फर्म (Confirmed), RAC और आंशिक रूप से कन्फर्म (Partially Confirmed) आरक्षित टिकटों पर ही लागू होगी।
इन पर लागू नहीं: सामान्य (General) व अनारक्षित (Unreserved) टिकटों तथा 5 वर्ष से कम उम्र के उन बच्चों पर जिनका अलग से बर्थ/सीट नहीं लिया गया है, यह योजना लागू नहीं होगी।
🔹 काउंटर टिकट पर बीमा लेने की पूरी प्रक्रिया (Step-by-Step)
यह बीमा पूरी तरह से वैकल्पिक (Optional) है। यदि आप काउंटर से टिकट बनवाते समय बीमा लेना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
- डिजिटल पेमेंट जरूरी: टिकट किराया और 45 पैसे का बीमा प्रीमियम का भुगतान केवल डिजिटल माध्यम (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग) से करना होगा।
मोबाइल नंबर दर्ज कराएं: टिकट बनवाते समय काउंटर पर अपना वैध मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज कराएं।
नॉमिनी (Nominee) जोड़ें: टिकट बुक होते ही बीमा पॉलिसी की पूरी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस/व्हाट्सएप के जरिए भेजी जाएगी। आप बीमा कंपनी के पोर्टल पर जाकर आसानी से अपने नॉमिनी का विवरण अपडेट कर सकते हैं।Railway Counter Ticket Travel Insurance
पश्चिम मध्य रेल की अपील: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि अगली बार काउंटर से रिजर्वेशन टिकट लेते समय इस बेहद किफायती सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी लें और अपनी इच्छानुसार इसका लाभ जरूर उठाएं।













