Latest

कटनी साउथ-चोपन स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15 ट्रिप पर संचालित

कटनी साउथ-चोपन स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15 ट्रिप पर संचालित । रेल प्रशासन द्वारा दीवाली एवं छठ त्यौहारों में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए कटनी साउथ-चोपन-कटनी साउथ के मध्य 15 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, सामान्य श्रेणी के 17 कोच रहेंगे।

कटनी साउथ-चोपन स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 15 ट्रिप पर संचालित

इस स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है

गाड़ी संख्या 09015 कटनी साउथ-चोपन स्पेशल प्रतिदिन दिनाँक 01 नवंबर 2024 से 15 नंबवर 2024 तक कटनी साउथ से प्रातः 05:00 बजे रवाना होकर, 06:08 बजे खन्नाबंजारी, 06:23 बजे महरोई, 06:45 बजे विजसोता, 07:55 बजे ब्यौहारी, 08:33 बजे जोबा, 08:54 बजे मड़वासग्राम, 09:14 बजे निवासरोड, 09:45 सराईग्राम, 09:59 गजराबहरा, 10:43 बजे बरगवां, 11:40 बजे सिंगरौली, 12:50 ओबरा डैम और दोपहर 13:50 बजे चोपन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09016 चोपन – कटनी साउथ स्पेशल प्रतिदिन दिनाँक 01 नवंबर 2024 से 15 नंवबर 2024 तक चोपन से दोपहर 15:30 बजे रवाना होकर 16:00 बजे ओबरा डैम, 17:30 बजे सिंगरौली, 18:15 बजे बरगवां, 18:51 बजे गजराबहरा, , 19:05 सराईग्राम, 19:35 बजे निवासरोड, 19:55 बजे मड़वासग्राम, 20:07 बजे जोबा, 20:45 बजे ब्यौहारी, 21:23 बजे विजसोता, 21:45 बजे महरोई, 22:05 बजे खन्नाबंजारी पहुंचकर और मध्यरात्रि 00:40 बजे कटनी साउथ पहुँचेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

 

Back to top button