उत्तरप्रदेशFEATUREDLatestराष्ट्रीय

किसानों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने शुरू की मूंग और मूंगफली की सरकारी खरीद

किसानों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने शुरू की मूंग और मूंगफली की सरकारी खरीद। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। सीएम योगी ने किसानों के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। अब जायद सीजन की मूंग और मूंगफली फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाएंगी। प्रदेश के सभी जिलों में मूंग और 15 जिलों में मूंगफली की खरीदी 2 सितंबर और 29 अगस्त तक चलेगी। जिसका फायदा लघु‑सीमांत किसानों को मिलेगा।

“प्राइस सपोर्ट स्कीम” के तहत खरीदारी

योगी सरकार ने 50,750 मीट्रिक टन मूंगफली और 34,720 मीट्रिक टन मूंग की खरीदने का लक्ष्य रखा है। दों केंद्रीय एजेंसिया काम संभालेगी। एनसीसीएफ (NCCF) 10,416 टन मूंग और 15,225 टन मूंगफली खरीदेगी। वहीं (NAFED) 24,304 टन मूंग और 35,525 टन मूंगफली खरीदेगी। “प्राइस सपोर्ट स्कीम” के तहत नेफेड और एनसीसीएफ, विपणन मंडियों और राज्य‑स्तरीय सहकारी समितियों के साथ मिलकर खरीदारी करेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम