jabalpurkatniLatest

Good News: 10 माह बाद 21 जनवरी से फिर पटरी पर दौड़ेगी महाकौशल एक्सप्रेस, जनिये पूरी टाइमिंग

Rail news जबलपुर. कोरोना काल के चलते गत मार्च माह से बंद महाकौशल एक्सप्रेस को रेल प्रशासन ने 10 माह बाद आगामी 21 जनवरी से चलाने का निर्णय लिया है, जिसके चलने से जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के लिए एक और ट्रेन की सुविधा जबलपुरवासियों को मिल सकेगी.

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी जबलपुर, श्रीमती प्रियंका दीक्षित ने बताया कि रेलवे बोर्ड द्वारा गाड़ी संख्या 02195/02196 जबलपुर-निजामुद्दीन-जबलपुर के मध्य महाकौशल स्पेशल ट्रेन दिनाँक 21 जनवरी से अगले आदेश तक चलाने का निर्णय लिया गया है. यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित रहेगी.

यह स्पेशल गाड़ी संख्या 02195 जबलपुर स े निजामुद्दीन प्रतिदिन दिनांक 21 जनवरी 2021 से और वापसी में गाड़ी संख्या 02196 निजामुद्दीन से जबलपुर दिनांक 22 जनवरी 2021से प्रतिदिन चलेगी. इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 09 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी और 02 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच होंगे.

इस स्पेशल ट्रेन का पमरे के इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

00mhakoshal

इन स्टेशनों पर भी रुकेगी

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, जैतवार, मझगवा, चित्रकूट, अतर्रा बाँदा, महोबा, बेलाताल, हरपालपुर, मऊ रानीपुर, झाँसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मरैना, धौलपुर, आगरा केंट, राजा की मंडी, मथुरा, कोसी कलां, पलवल, बल्लबगढ़,  फरीदाबाद स्टेशनों पर रुकेगी.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम