मध्यप्रदेश

Good News: पुलिस विभाग में 30% बेटियों की भर्ती होगी अनिवार्य- CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN

Good News: पुलिस विभाग में 30% बेटियों की भर्ती होगी अनिवार्य- CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN। लाल परेड मैदान स्थित मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री ऊर्जा डेस्क की महिला पुलिस कर्मचारियों को स्कूटर वितरित किए।

उन्‍होंने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना क‍िया। इस मौके पर गृहमंत्री नरोत्‍तम म‍िश्रा भी मौजूद थे। मुख्‍यमंत्री ने कहा क‍ि पुलिस विभाग में 30% बेटियों की भर्ती अनिवार्य होगी।

वाहन रैली लाल परेड ग्राउडं विजय द्वार से कंट्रोल रूम चौराहा, गांधी पार्क, रोशनपुरा, टीटी क्रास, प्लेटिनम प्लाजा से दायें मुड़कर अटल पथ, जवाहर चौक से दायें मुड़कर रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, गांधी पार्क, कंट्रोल रूम चौराहा, विजय द्वार से प्रवेश कर पुन: मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम पर संपन्न हुई।

 

Back to top button