Latest

अच्छी पहल: सर्वशक्ति महिला सेवा समिति ने मसुरहा वार्ड में स्वर्णकार स्कूल के बच्चों को टिफिन, कम्पास, बोतल सहित दिए कई तोहफे, इन बच्चों की स्कूल फीस की पूरी जिम्मेदारी ली

अच्छी पहल: सर्वशक्ति महिला सेवा समिति ने मसुरहा वार्ड में स्वर्णकार स्कूल के बच्चों को टिफिन, कम्पास, बोतल सहित दिए कई तोहफे, इन बच्चों की स्कूल फीस की पूरी जिम्मेदारी ली

अच्छी पहल: सर्वशक्ति महिला सेवा समिति ने मसुरहा वार्ड में स्वर्णकार स्कूल के बच्चों को टिफिन, कम्पास, बोतल सहित दिए कई तोहफे, इन बच्चों की स्कूल फीस की पूरी जिम्मेदारी ली। सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप कटनी के द्वारा शासकीय स्वर्णकार शाला कटनी मसूराह वार्ड मे समिति के द्वारा शिक्षा अभियान मनाया गया जिसमें जरूरतमंद बच्चों की फीस, यूनिफॉर्म, कॉपी किताब और स्वर्णकार स्कूल के 38 बच्चों को टिफिन, बोतल, कंपास बॉक्स, पेन पेंसिल किट की सामग्री दी ।
जिसमें सर्वप्रथम कटनी की महारानी मां जालपा कालका शारदा का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती प्रिया सोनी जी एवं श्रद्धा पांडे, जलपा पटेल, वेदिका पटेल योगिता गुप्ता के द्वारा माता रानी का दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद समिति की सभी महिलाओ द्वारा उन्हें शिक्षा संबंधी सभी जानकारी दी गई और बच्चों ने भी देशभक्ति गीत और कविता द्वारा सभी महिलाओं और शिक्षकों का मन मोह लिया जिन्हें उन्हें उपहार स्वरूप सभी सामग्री दी गई। इसके साथ ही बच्चों के साथ मिलकर समिति की व्यवस्था मंत्री  रोशनी जायसवाल का जन्मदिन भी मनाया गया।इसके बाद माता रानी के भोग के बाद कार्यक्रम को समाप्त किया गया।

इस सभी कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती माही तिवारी, सचिव वाणी गट्टानी, कोषाध्यक्ष श्रुति चौदहा, संजना पांडे, श्रुति सेठिया, मंजू शर्मा, भारती तिवारी, रतना अग्रवाल, उमा गुप्ता, सोनाली गुप्ता, विभा कंडेले, बबीता गुप्ता, अनायका तिवारी ,अर्चना बिलैया, शोभा सिंह, मनीष गर्ग, किरण सिंह,आशीष मिश्रा, प्रदीप शर्मा आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

Back to top button