ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर ने अमाड़ी की अध्यापिका राधा को शिक्षा रत्न अलंकरण के लिए किया चयनित
कटनी । ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर ने अमाड़ी की अध्यापिका राधा को शिक्षा रत्न अलंकरण के लिए चयनित किया। विख्यात ग्लोकल यूनिवर्सिटी, सहारनपुर द्वारा उच्च के सबसे प्रतिद्धित अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन में इस साल कटनी की अध्यापक डॉ. राधा सुनील कुमार को शिक्षा रत्न अलंकरण के लिए नवाजा जाएगा।
आदिवासी बाहुल्य जनपद बड़वारा के शासकीय प्राथमिकशाला, अमाड़ी में अध्ययनरत कमजोर वर्ग के बच्चों विशेषकर बालिकाओं की शासन मंशानुरूप शिक्षा-दीक्षा में समर्पित भाव से योगदान देने वाली डॉ. राधा को आगामी 14 जुलाई को गणमान्य विशिष्ट अतिथियों के आतिथ्य में आयोजित भव्य समारोह में
सम्मानित किया जाएगा।
तदाशय की जानकारी देते हुए यूनिवर्सिटी के प्रो. (डॉ.)
बाइस चांसलर पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि यह सम्मान शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान और समर्पण के लिए दिया जा रहा है। डॉ. राधा
की मेहनत और प्रतिबद्धता ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम प्रभाव डाला है।
बता दें, ग्लोकल यूनिवर्सिटी सहारनपुर द्वारा अपने सालाना होने वाले अखिल भारतीय शिक्षा सम्मेलन आयोजन के पूर्व देशभर से शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों से आनलाइन आमंत्रित किए जाते हैं। जांचोपरांत सभी मानकों पर खरा उतरने वाले अध्यापकों को ग्लोकल यूनिवर्सिटी शिक्षा रत्न अलंकरण से सम्मानित करती हैं। अध्यापक संवर्ग के विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है ।

