FEATUREDLatestमध्यप्रदेश

Gifted Condom To Dulhan: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में दुल्हन को दिया कंडोम, गर्भ निरोधक दवा का उपहार, कांग्रेस के ट्वीट वॉर पर BJP ने लगाई क्लास

Gifted Condom To Dulhan: मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में दुल्हन को दिया कंडोम, गर्भ निरोधक दवा का उपहार, कांग्रेस के ट्वीट वॉर पर BJP ने लगाई क्लास दिलाई संजय गांधी की याद।

55777 1685458585

बॉक्स में कंडोम और गर्भ निरोधक टेबलेट निकली।

झाबुआ जिले के थांदला में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत बांटे गए गिफ्ट को लेकर अजीब स्थिति बन गई। वर-वधू उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने मेकअप बॉक्स खोलकर देखा।

बॉक्स में कंडोम और गर्भ निरोधक टेबलेट निकली। मंगलवार को यहां सामूहिक विवाह समारोह के तहत 296 जोड़ों की शादी कराई गई। इसमें प्रशासन ने दुल्हनों को ये गिफ्ट बांटे थे। इधर, मामला सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे शर्मनाक बताया है।

 

गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर ये आयोजन किया गया था। सब कुछ वैसा ही चल रहा था जैसा आम सरकारी आयोजनों में होता है।

अफसरों का ये रवैया अटपटा

परिवार के लोग खुश नजर भी आ रहे थे। तभी दुल्हन के मेकअप बॉक्स में मेकअप के सामान के साथ कंडोम और गर्भ निरोधक टेबलेट मिलने से वर-वधू ही नहीं उनके परिजन भी असहज नजर आने लगे। उन्हें अफसरों का ये रवैया अटपटा लगा।

पायलट प्रोजेक्ट पूरे प्रदेशभर में लागू

पहले तो लगा कि शायद ये सरकार का कोई नवाचार है। झाबुआ से ये पायलट प्रोजेक्ट पूरे प्रदेशभर में लागू किया जाना है, लेकिन जब सवालों पर अफसर टालमटोल करने लगे तो ये साफ हो गया कि परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के इस अटपटे तरीके से सरकार का कोई लेना देना नहीं है बल्कि ये अफसरों का ही प्लान था।

 

 

 

 

कलेक्टर ने कहा- स्वास्थ्य विभाग के प्रोग्राम के तहत बांटी सामग्री
थांदला में दुल्हन को मेकअप बॉक्स में कंडोम के पैकेट और गर्भ निरोधक गोलियां किसके कहने पर दी गई। इस मामले में दैनिक भास्कर ने झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा से बात की। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रोग्राम के तहत ये सामग्री बांटी गई है। अगर कोई विवाद जैसी स्थिति सामने आती है तो हम देखेंगे।

 

 

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम