Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

भारतीय खाद्य निगम की महाप्रबंधक ने किया धान मंडियों का दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कटनी/सतना। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की महाप्रबंधक श्रीमती सूफिया फारुकी वली (आईएएस) ने धान खरीदी प्रक्रिया की समीक्षा के लिए सतना और कटनी जिले की विभिन्न मंडियों का सघन दौरा किया।

महाप्रबंधक ने 22 दिसंबर 2025 को सतना एवं रामपुर बघेलान की धान मंडियों का निरीक्षण किया, जबकि 23 दिसंबर 2025 को कटनी जिले की रैपुरा समिति स्थित अमन गोदाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य वर्तमान बाजार स्थिति का आकलन करना, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और खरीदी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना रहा।

दौरे के दौरान उन्होंने मंडियों में धान की आवक, भंडारण व्यवस्था, तौल प्रक्रिया और भुगतान व्यवस्था की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो, समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए और संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए।

महाप्रबंधक ने मंडी में पदस्थ कर्मचारियों को किसानों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक रवैया अपनाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाली, साफ-सुथरी फसल लाने के लिए प्रोत्साहित करने और मंडी प्रांगण में क्लीनिंग फैन (सफाई पंखे) की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
एफसीआई की महाप्रबंधक के इस दौरे से धान खरीदी व्यवस्था में और अधिक पारदर्शिता व सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम