katniमध्यप्रदेश

आम बजट 2026: विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव,भाजपा नेताओं ने बताया जनकल्याणकारी, हर वर्ग का ध्यान रखने वाला बजट

आम बजट 2026: विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव,भाजपा नेताओं ने बताया जनकल्याणकारी, हर वर्ग का ध्यान रखने वाला बज

कटनी। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026 को लेकर जिले के जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने इसे जनहित, विकास और आत्मनिर्भर भारत की सोच को साकार करने वाला बजट बताया है। नेताओं ने कहा कि यह बजट किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और शहरी-ग्रामीण विकास सभी को संतुलित रूप से आगे बढ़ाने वाला है। भाजपा नेताओं ने इस शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए इसे विकसित भारत की बुनियाद के रूप में प्रतिपादित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने कहा जनकल्याणकारी बजट

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दीपक टण्डन ने आम बजट को जनकल्याणकारी और भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार सृजन और आर्थिक स्थिरता पर विशेष फोकस किया गया है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

विधायक श्री संजय पाठक ने कहा विकास और विश्वास का दस्तावेज

विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय पाठक ने बजट को विकास और विश्वास का दस्तावेज बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना पर किए गए प्रावधान देश के समग्र विकास को नई गति देंगे। यह बजट गरीब, किसान और मजदूर वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाला है।

विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा बजट युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगा

मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि आम बजट युवाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलता है। स्टार्टअप, एमएसएमई और रोजगार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान भारत को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगे।

विधायक श्री प्रणय पांडे ने कहा समावेशी विकास का सशक्त माध्यम

बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय पांडे ने आम बजट को समावेशी विकास का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर दिया गया जोर गांव और शहर के बीच की दूरी को कम करेगा।

विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा अनुशासन और विकास के बीच संतुलन

बड़वारा विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह बजट आर्थिक अनुशासन और विकास के बीच संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण है। निवेश को प्रोत्साहन देने और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने वाले प्रावधान देश को दीर्घकालिक लाभ देंगे।

महापौर श्रीमती प्रीति सूरी बोलीं शहरी विकास को नई दिशा

कटनी महापौर श्रीमती प्रीति सूरी ने आम बजट को शहरी विकास को नई दिशा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी, स्वच्छता, आवास और नगरीय सुविधाओं पर किए गए प्रावधानों से आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।

नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक बोले निकायों को सशक्त करने वाला बजट

नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक ने कहा कि आम बजट नगर निकायों को सशक्त करने वाला है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विकास, स्वच्छता और अधोसंरचना से जुड़े प्रावधान शहरी प्रशासन को और मजबूत बनाएंगे।

पूर्व महापौर सीए शशांक श्रीवास्तव ने कहा आर्थिक मजबूती और दीर्घकालिक विकास की स्पष्ट रूपरेखा

पूर्व महापौर सीए शशांक श्रीवास्तव ने आम बजट को आर्थिक मजबूती और दीर्घकालिक विकास की स्पष्ट रूपरेखा बताया। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनुशासन के साथ विकास को साधने वाला यह बजट भारत को विकसित राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ाएगा।

आज जिला भाजपा कार्यालय में बजट का सीधा प्रसारण भाजपा पदाधिकारियों ने देखा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा जैन ने इसे महिलाओं के लिए कल्याणकारी तथा सशक्त करने वाला बताया, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी ने इसे व्यपारियो के लिए उन्नति प्रदान करने वाला बजट बताया, जिला उपाध्यक्ष रवि खरे ने इसे सर्व स्पर्शी सर्व समवेसी हर वर्ग के लिए हितकारी निरूपित किया। जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी ने इसे भारत के विकास के लिए मील बताया वहीं सह कार्यालय मंत्री ऋचा गेलानी ने इसे प्रत्येक वर्ग के लिए लाभकारी बजट साबित किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल मिश्रा ने कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे कैट के प्रदेश मंत्री तथा भाजपा जिला मंत्री आशीष गुप्ता ने लघु मध्यम उधोग के लिए इसे सार्थक बजट बताते हुए व्यवसाय के लिए लाभ वाला निरूपित किया। जिला मंत्री वागीश आनंद ने इसे रोजगार मूलक तथा व्यवसाय को नई गति प्रदान करने वाला बजट बताया। इसी तरह वरिष्ठ नेता सुरेश रोचलानी ने बजट को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक बजट बताया।

Back to top button