Latestव्यापार

Gautam Adani का मास्टरस्ट्रोक: ₹17 का शेयर बना ‘रॉकेट’, JP Power में 27% उछाल

Gautam Adani का मास्टरस्ट्रोक: ₹17 का शेयर बना ‘रॉकेट’, JP Power में 27% उछाल, JAL अधिग्रहण के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा, छोटे शेयर में आई बड़ी तेजी, शेयर बाजार में एक बार फिर साबित हो गया कि बड़े निवेशकों का एक फैसला छोटी कंपनियों की किस्मत बदल सकता है। Gautam Adani के एक बड़े कदम ने ₹17 के आसपास ट्रेड कर रहे Jaiprakash Power Ventures Limited (JP Power) के शेयर में जबरदस्त तेजी ला दी है।

Mumbai Central Block: 60 दिन तक प्रभावित ट्रेनें, 3 एक्सप्रेस दादर पर शॉर्ट टर्मिनेट -Western Railway Update

मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत की ‘बाज वाली निगरानी’: हर हफ्ते Export-Import डेटा की होगी स्कैनिंग

दरअसल, Adani Enterprises Limited ने करीब ₹14,535 करोड़ की बोली लगाकर दिवालिया कंपनी Jaiprakash Associates Limited (JAL) का अधिग्रहण किया है। इस डील को National Company Law Tribunal से मंजूरी मिलने के बाद बाजार में JP Power को लेकर माहौल बदल गया।

Gautam Adani का मास्टरस्ट्रोक: ₹17 का शेयर बना ‘रॉकेट’, JP Power में 27% उछाल

क्यों भागा JP Power का शेयर?

JAL, JP Power की प्रमोटर कंपनी है और इसमें उसकी करीब 24% हिस्सेदारी है। ऐसे में इस अधिग्रहण का मतलब है कि JP Power अब परोक्ष रूप से अडानी ग्रुप के मजबूत इकोसिस्टम से जुड़ गया है। इसी खबर ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया और शेयर में तेजी आ गई।

रिटर्न ने किया चौंकाया

बीते एक महीने में JP Power के शेयर में करीब 27% का उछाल आया है, जबकि सिर्फ एक हफ्ते में ही लगभग 12% की तेजी दर्ज की गई। कंपनी का मार्केट कैप अब 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है।

क्या करती है कंपनी?

Jaiprakash Power Ventures Limited बिजली उत्पादन, कोयला और रेत खनन तथा सीमेंट ग्राइंडिंग जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी के पास करीब 2220 मेगावाट की उत्पादन क्षमता है और कई बड़े पावर प्लांट्स का संचालन करती है।

आगे क्या उम्मीद?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अडानी ग्रुप के सपोर्ट से कंपनी के ऑपरेशन में सुधार, कर्ज में कमी और मुनाफे में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसका फायदा लंबे समय में निवेशकों को मिल सकता है। हालांकि, बाजार में निवेश से पहले जोखिम को समझना भी जरूरी है, क्योंकि तेजी के बाद उतार-चढ़ाव भी संभव है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम