FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Ganja WeedOut मिशन: विदेशी गांजा के 72 किलो, तीन शहरों में फैला तस्करी का जाल; सिंडिकेट का पर्दाफाश

Ganja WeedOut मिशन: विदेशी गांजा के 72 किलो, तीन शहरों में फैला तस्करी का जाल; सिंडिकेट का पर्दाफाश।  डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने भोपाल रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने ऑपरेशन वीड आउट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन से 24 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की है. इससे पहले एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया गया था।

Ganja WeedOut मिशन: विदेशी गांजा के 72 किलो, तीन शहरों में फैला तस्करी का जाल; सिंडिकेट का पर्दाफाश
इस पूरे अभियान के दौरान डीआरआई ने कुल 72 किलो हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 72 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हाल ही में बेंगलुरु और भोपाल जंक्शन पर यात्रियों की जांच के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया. बेंगलुरु में 29.88 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा पकड़ा गया, जिसे राजधानी एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली भेजा जा रहा था. वहीं, भोपाल में भी 24.186 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे 19 अगस्त को बेंगलुरु से दिल्ली के लिए राजधानी ट्रेन में भेजा गया था।

में सिंडिकेट के सहयोगी मास्टरमाइंड

नई दिल्ली में सिंडिकेट के सहयोगी मास्टरमाइंड को ट्रेस करने के बाद उसके कब्जे से 1.02 करोड़ की नकदी को जब्त किया गया. बेंगलुरु के होटल में थाईलैंड से लौटे एक यात्री को पकड़ा गया और उसके पास से 17.958 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद हुआ. कुल मिलाकर 72.024 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 72 करोड़ आंकी गई है.

भोपाल के जगदीशपुर में एक फैक्ट्री का भंडाफोड़

इस मामले में सभी पांच यात्री और सहयोगी मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया हैं. इसके पहले DRI ने भोपाल के जगदीशपुर में एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था. जहां एमडी ड्रग्स का अवैध निर्माण किया जा रहा था. छापेमारी के दौरान वहां से बड़ी मात्रा में केमिकल्स, उपकरण और तैयार ड्रग्स बरामद किए गए थे. सुरक्षा एजेंसियों ने इस कार्रवाई को ड्रग तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता बताया है और मामले की जांच जारी है।Ganja WeedOut मिशन: विदेशी गांजा के 72 किलो, तीन शहरों में फैला तस्करी का जाल; सिंडिकेट का पर्दाफाश

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि