Gallantry Awards 2021: मध्य प्रदेश के 20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा
Gallantry Awards 2021, भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस के 20 अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2021 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। 5 अधिकारियों को वीरता पुरस्कार दिया गया है। पदकों का वितरण अगले साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह यानि 15 अगस्त 2022 को किया जाएगा। राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) राजेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) डी.श्रीनिवास राव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) आदर्श कटियार एवं निरीक्षक रेडियो मुख्यालय भोपाल प्रमोद पीटर को देने की घोषणा की गई है।
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुंदर सिंह कनेश, पुलिस अधीक्षक एसपीई लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास एसपी लोकायुक्त, सहायक पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल दिलीप सिंह तोमर, सहायक सेनानी 36 वीं वाहिनी बालाघाट चंद्रशेखर कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू भोपाल ध्यान सिंह चौहान, सहायक सेनानी 13 वीं वाहिनी ग्वालियर महेन्द्र कुमार छारी, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर हरि सिंह रघुवंशी, सूबेदार (एम) आरएपीटीसी इंदौर विनोद कुमार भाटेवरा, सूबेदार (एम) प्रशासन पुलिस मुख्यालय हिमांशु त्रिवेदी, उप निरीक्षक (एम) सीधी राम सुंदर सोंधिया, सहायक उप निरीक्षक सीआईडी पुलिस मुख्यालय भोपाल विनोद कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक पीटीसी इंदौर हरि प्रसाद तिलवे, प्रधान आरक्षक रेडियो मुख्यालय भोपाल सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, आरक्षक (डीआर) प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल उवेश खान, आरक्षक रेडियो मुख्यालय भोपाल भरत कुमार मजुमदार तथा उप निरीक्षक (एम) प्रबंध पुलिस मुख्यालय भोपाल राम बाहोर वर्मा को दिया जाएगा। अगले साल 15 अगस्त को इन सभी को अलंकरण समारोह में ये पदक सौंपे जाएंगे।
वीरता पुरस्कार विजेता
- अभिषेक तिवारी, आइपीएस, एसपी
-
अजीत सिंह, एएसआइ
-
विपिन खल्को, एएसआइ
-
रामपदम, एएसआइ
-
अभिषेक तिवारी, आइपीएस, एसपी
-
रवि द्विवेदी, एसी
विशिष्ट सेवा पदक
- राजेश गुप्ता, अतिरिक्त महानिदेशक, अजाक, पीएचक्यू, भोपाल
-
डी श्रीनिवास राव, अतिरिक्त महानिदेशक, प्रशासन, पीएचक्यू
-
आदर्श कटियार, अतिरिक्त महानिदेशक, गुप्त वार्ता, पीएचक्यू
-
प्रमोद पीटर, इंस्पेक्टर रेडियो, रेडियो हेडक्वार्टर भोपाल
सराहनीय सेवा पदक
- सुरेंद्र सिंह कनेश, एएसपी, नीमच
-
मनु व्यास, एसपी लोकायुक्त, भोपाल
-
दिलीप सिंह तोमर, एआइजी इओडब्ल्यू, भोपाल
-
चंद्रशेखर कोशिश, डिप्टी कमांडेंट एसएएफ, बालाघाट
-
ध्यान सिंह चौहान, डीएसपी, इओडब्ल्यू, भोपाल
Bhopal Suicide News: महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर लगाई आग, मौत
Bhopal Suicide News: महिला ने खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर लगाई आग, मौत
यह भी पढ़ें
– महेंद्र कुमार चोरी, डिप्टी कमांडेंट एसएएफ, ग्वालियर
- हरि सिंह रघुवंशी, डीएसपी, इंदौर
-
विनोद कुमार भाटेवारा, सुबेदार आरएपीटीसी इंदौर
-
हिमांशु त्रिवेदी, सुबेदार, पुलिस मुख्यालय भोपाल
-
राम सुंदर सोंधिया, एसआइ, सीधी
-
विनोद कुमार सिंह, एएसआइ, सीआइडी भोपाल
-
हरि प्रसाद तिलवे, एएसआइ, पुलिस ट्रेनिंग कालेज इंदौर
-
सुरेंद्र कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल, रेडियो मुख्यालय भोपाल- उवेश खान, कांस्टेबल, पुलिस मुख्यालय भोपाल
-
भरत कुमार मजूमदार, कांस्टेबल, रेडियो मुख्यालय भोपाल
-
राम बाहोर वर्मा, एसआइ, पुलिस मुख्यालय भोपाल
280 लोगों को बचाने वाले खंडवा के होमगार्ड को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार
22 साल की नौकरी में 280 लोगों को डूबने से बचाने वाले 55 वर्षीय होमगार्ड जवान कैलाश बोरकर को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड महेश कुमार हनोतिया ने बताया कि कैलाश ने नर्मदा में डूबते लोगों को बचाने के लिए कई बार साहस दिखाया। इस कार्य को देखते हुए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जा रहा है। भोपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री उन्हें सम्मानित करेंगे।

