FEATUREDLatestराष्ट्रीय

G20 Summit LIVE: पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, वैश्विक विकास के नए मानक तय करने की अपील

G20 Summit LIVE: पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, वैश्विक विकास के नए मानक तय करने की अपील

G20 Summit LIVE: पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, वैश्विक विकास के नए मानक तय करने की अपील। अफ्रीका की धरती पर आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक विकास के पैमानों को नए सिरे से सोचने की जरूरत पर जोर दिया।

G20 Summit LIVE: पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, वैश्विक विकास के नए मानक तय करने की अपील

‘सबको साथ लेकर समावेशी और टिकाऊ आर्थिक विकास’ विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जी20 ने भले ही दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं को दिशा दी हो, लेकिन मौजूदा विकास मॉडल ने बड़ी आबादी को संसाधनों से दूर रखा है और प्रकृति के अत्यधिक दोहन को बढ़ावा दिया है, जिसका असर अफ्रीकी देशों में सबसे ज्यादा महसूस होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भविष्य की राह दिखाने वाले तीन बड़े वैश्विक कदम पेश किए। इसमें,

  • पहला- ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी- दुनिया भर की पारंपरिक ज्ञान प्रणालियों को एक मंच पर लाने और उन्हें सुरक्षित, संरक्षित और उपयोगी बनाने का प्रयास।
  • दूसरा- जी20-अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव- युवाओं के कौशल विकास को तेज कर अफ्रीका में रोजगार और नवाचार के नए अवसर तैयार करना।
  • तीसरा- ड्रग-आंतक नेटवर्क से निपटने के लिए जी20 पहल -नशे के कारोबार और आतंकवाद के बीच गहरे संबंध को काटने के लिए संयुक्त वैश्विक प्रयास। पीएम मोदी ने कहा कि यह पहल वित्तीय प्रवाहों पर नकेल डालेगी, तस्करी नेटवर्क तोड़ेगी और आतंक के आर्थिक स्रोतों को कमजोर करेगी।

पीएम मोदी ने इस दौरान जोर देकर कहा कि दुनिया को ऐसा विकास मॉडल चाहिए जो प्रकृति से संतुलन रखे और हर क्षेत्र, खासकर अफ्रीका जैसे उभरते महाद्वीप, को बराबर अवसर दे।

Back to top button