फ्रूट्स सभी की सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं पर इन तरीकों से फलों को खाएं जिसकी आपकी सेहत फलेगी फूलेगी

फ्रूट्स सभी की सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं पर इन तरीकों से फलों को खाएं जिसकी आपकी सेहत फलेगी फूलेगी

फलों का सेवन हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है। डॉक्‍टर भी सेहतमंद रहने के लिए मौसमी फल खाने की सलाह देते हैं। इसलिए कुछ लोग फलों को दूध के साथ खाना पसंद करते हैं, जबकि अन्‍य जूस के रूप में। कुछ तो फलों को रात में सोने से पहले खाते हैं।

फलों की मात्रा, गलत समय पर फलों का सेवन और गलत तरीकों से फलों का सेवन ऐसी गलतियां हैं, जिनकी वजह से फलों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

हर चीज की तरह, फलों से भरपूर पोषण पाने के लिए उनका सेवन करने का एक सही तरीका और समय होता है। आज हम आपको फलों के सेवन से जुड़े 3 गोल्डन रूल्स बता रहे हैं। इसकी जानकारी आयुर्वेद और आंत स्वास्थ्य कोच डॉ. डिंपल जांगडा ने शेयर की है। उनका कहना है, ”फलों का पूरा फायदा पाने के लिए आयुर्वेद में कुछ नियमों को फॉलो करना जरूरी होता है।”

रूल नंबर- 1

आयुर्वेद के अनुसारफल कभी भी किसी भी चीज के साथ या उसके तुरंत बाद नहीं खाना चाहिए। लेकिन, ज्‍यादातर लोग फलों को अन्‍य चीजों के साथ मिक्‍स करके खाना पसंद करते हैं।

फलों को अन्य चीजों जैसे फलियां, सब्जियां, अनाज, दूध, दही, मीट के साथ न मिलाएं। ऐसा करने से ये ठीक से पचते नहीं हैं, जबकि सिर्फ फल जल्दी पच जाते हैं। इसे सिस्टम से गुजरने में 3 घंटे (आपके पेट में 1 घंटा, छोटी आंत में 1 घंटा, बड़ी आंत में 1 घंटा) की आवश्यकता होती है

फ्रूट्स सभी की सेहत के लिए काफी अच्छे होते हैं पर इन तरीकों से फलों को खाएं जिसकी आपकी सेहत फलेगी फूलेगी

रूल नंबर-2

सूरज के ढलने के बाद फलों का सेवन न करें, क्योंकि फलों में मौजूद पाचक एंजाइम सोने के तरीके को प्रभावित करते हैं। सोने के लिए बिस्तर पर जाने से पहले फल खाने से भी शुगर का लेवल बढ़ सकता है, जिससे व्यक्ति ज्‍यादा एक्टिव हो जाता है और सो नहीं पाता है।

रूल नंबर-3

कई लोग दिन में कम से कम एक मील में सिर्फ फल खाते हैं। इसके लिए, वह फ्रूट चाट, फ्रूट सलाद और फ्रूट बाउल खाना पसंद करते हैं। यह माना जाता है कि अगर सही तरीके से नहीं खाया जाता है, तो वे जल्दी फॉर्मेट या सड़ जाते हैं और अपच का कारण बनते हैं। इससे पेट फूलना, सूजन, दस्‍त और हार्ट बर्न जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं

Exit mobile version