Latest
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक एवं संग्रहालय में ʼएक शाम रफी के नामʼ आज शाम

कटनी(यशभारत.काम)। आज 31 जुलाई 2025 दिन गुरुवार सायं 6:00 बजे से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक एवं संग्रहालय कटनी में महान गायक स्वर्गीय मोहम्मद रफी साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मोहम्मद रफी साहब ने देश प्रेम की भावनाओं से ओत प्रोत अनेक गीतों को गाकर देश प्रेम की अलख जगाई है। उनकी याद में एक शाम रफी के नाम शहीद स्मारक में कटनी के प्रसिद्ध सिंगर संदीप खरे, बंटी भैया एवं कटनी कलाकार मंच के सभी साथियों के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है । आयोजन समिति ने सभी से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।








