भोपाल। मध्यप्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजातियों के छात्र-छात्राओं को अब जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। साथ ही जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए खर्च होने वाले 35 रुपए भी सरकार ही वहन करेगी।
राज्य सरकार ने प्रदेश में 12 जुलाई से मैन्युअली जाति प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन करने की मुहिम शुरू कर दी है। इसके तहत निजी और सरकारी स्कूल-कॉलेज भी लोकसेवा केंद्रो के माध्यम से छात्रों के जाति प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन कराएंग। इस नई सुविधा से प्रदेश के लाखों विद्यार्थी लाभांन्वित होंगे।
इस संबंध में भोपाल में एडीएम दिशा नागवंशी ने बैठककर जिले के सभी स्कूल व कॉलेज संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे छात्रों की सूची तैयार करें, जिनके ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र नहीं हैं। उनके प्रमाण पत्रों के साथ आधार व अन्य दस्तावेज लें ले ताकि डिजीटल जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन आसानी से भरा जा सके। ऑनलाइन जातिप्रमाण पत्र की जिम्मेदारी आदिम जाति कल्याण विभाग को सौंपी गई है।
दूसरे जिले के छात्र-छात्राएं भी जमा कर सकते हैं आवेदन
एक से दूसरे जिले में पढ़ाई के लिए आए विद्यार्थी भी उसी जिले में लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से अपना जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन करवा सकते हैं। भोपाल में यह सुविधा चारों लोक सेवा केंद्रों में है। संबंधित जिले को लोक सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन भेजा जाएगा तथा वहां से प्रमाणित होने पर भोपाल के केंद्र से ही उसकी डिजीटल प्रति निकालकर दे दी जाएगी।
अभियान शुरू कर दिया है
जाति प्रमाण पत्र को डिजीटल कराने के लिए छात्र-छात्राओं को भटकना नहीं पड़ेगा। उनकी ओर से ऑनलाइन आवेदन स्कूल कॉलेज के अधिकारी ही करेंगे। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया है। सभी स्कूल-कॉलेजों से डिजीटल जाति प्रमाण पत्र की सूचियां आना शुरू हो गई हैं।
सुदाम पी. खाडे, कलेक्टर भोपाल
-
तिलक कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित: भाषण में सरिता और चित्रकला में वर्षा साहू ने मारी बाजी -
सेवा संकल्प अभियान: उमरियापान कॉलेज में नुक्कड़ नाटक ‘नई जिंदगी’ से दिया नशामुक्ति का संदेश, रंगोली प्रतियोगिता में रिंकी प्रथम -
कटनी में सामाजिक सरोकार: स्कूलों में मनाया गया ‘उमंग दिवस’, महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त भारत का संदेश -
बैनामा के बाद भी नामांतरण के लिए भटक रहा आवेदक: जनसुनवाई में कलेक्टर ने दिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश -
दतिया भाजपा को मिला नया कमान: उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा फेरबदल, माधवराव सिंह परिहार बने नए जिलाध्यक्ष -
दतिया भाजपा को नया जिलाध्यक्ष मिला, माधवराव सिंह परिहार को मिली जिम्मेदारी, उपचुनाव में हार के बाद संगठन में बड़ा बदलाव -
जापान पर रोमांचक जीत के बाद भारत फिर बना T20 का ‘किंग’, श्रेयस की कप्तानी में इंग्लैंड को पछाड़ा -
आ रहा है ‘अर्णब’: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, तटीय राज्यों में हाई अलर्ट -
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस; बॉलीवुड में शोक की लहर -
Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रनों से रौंदकर जीता गोल्ड -
बौद्ध विहार के पते पर बने 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट! जांच में फंसी पुलिस: तत्कालीन थाना प्रभारी और आरक्षक की लापरवाही उजागर -
MP Cabinet Decision: एमपी में निजी ऑपरेटर चलाएंगे बसें, 25 सितंबर को नितिन गडकरी करेंगे ‘सुगम बस सेवा’ का आगाज -
LTT-पटना एक्सप्रेस में बुजुर्ग यात्री की मौत: कटनी जंक्शन पर ट्रेन रुकते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित -
DUSU के बाद अब केरल में ABVP का धमाका: SFI के गढ़ ‘त्रिपुनिथुरा संस्कृत कॉलेज’ में दर्ज की ऐतिहासिक जीत -
गणेश चतुर्थी के अन्नदान में खाना बनाते समय गर्म सांबर के बर्तन में गिरी महिला, मौत -
एशियन गेम्स 2026: शैफाली वर्मा ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर वर्ष में बनाए सबसे ज्यादा T20I रन; मंधाना संग 4000 रन की पार्टनरशिप का विश्व रिकॉर्ड -
देश के 3 राज्यों में राज्यसभा की 12 सीटों का रण: 16 अक्टूबर को मतदान, उसी शाम आएंगे नतीजे -
गोंडवाना एक्सप्रेस News: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस का छापा, गोंडवाना एक्सप्रेस के 2 TTE सस्पेंड -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई
