Latest

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के चार सदस्य पकड़े

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के चार सदस्य पकड़े। मणिपुर के तेंगनोपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर प्रतिबंधित संगठन सोशलिस्ट रिवोल्यूशन पार्टी ऑफ कांगलीपाक के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि चारों को सोमवार को मोरेह पुलिस थाना क्षेत्र के पंगल बस्ती में सीमा स्तंभ 79 से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से तीन सिम कार्ड सहित एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। आगे की जांच के लिए मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की पहचान लीशांगथेम सोमोरजीत सिंह (34), पेबाम मालेमंगनबा सिंह (18), लैशराम नेल्सन सिंह (22) और निंगथौजम मिलन मीतेई (25) के रूप में हुई है। इसके अलावा कांगपोकपी और चुराचांदपुर जिलों में आठ हथियार भी बरामद किए गए।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि