एक ही घर से उठीं 4 लाशें, पत्नी-बच्चों और मां का कत्ल कर रेलवे ट्रैक पर कूड़ा युवक
भोपाल के मालीखेड़ी इलाके में एक दिल दहला देने वाला सामूहिक हत्याकांड सामने आया है, जहाँ एक युवक ने अपने ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। इस खौफनाक वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है और एक ही झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया।
मां, पत्नी और दो बच्चों का रेता गला जानकारी के अनुसार, घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी स्थित घर की है। आरोपी युवक ने देर रात अपनी मां, पत्नी और दो मासूम बच्चों की गला रेतकर हत्या कर दी। चारों की जान लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और कुछ दूरी पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस जांच में जुटी, इलाके में सन्नाटा सुबह जब घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंची छोला मंदिर पुलिस टीम ने चारों शवों को कब्जे में लिया। वहीं युवक का शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया। एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या निराशा से जूझ रहा है, तो कृपया प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से सहायता लें। टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर संपर्क करें।












