माधवनगर बंगला लाइन में बमबाजी के चार आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलता

माधवनगर बंगला लाइन में बमबाजी के चार आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस को मिली सफलत
कटनी। उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर के बंगला लाइन में होली पर्व के दौरान देशी बम पटक कर भय व दहशत का वातावरण उत्पन्न करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई है। वारदात के बाद सक्रिय हुई माधवनगर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गौरतलब है कि 5 मार्च को अा डुमार, मिंटु डुमार, आनु डुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बंगला लाइन में देशी बम पटक कर भय व दहशत का वातावरण निर्मित कर दिया था। वहीं एक के बाद एक बमों से किए गए हमले में रोहनी वंशकार सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने रोहणी वंशकार की शिकायत पर आरोपियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3(क) के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। जिसमें पुलिस को 24 घंटे के अंदर सफलता मिल गई और पुलिस ने घटना में शामिल चार आरोपियों क्रमश: अा उर्फ अमन विरहा पिता अशोक विरहा उम्र 27 वर्ष निवासी बंगला लाइन, आर्यन उर्फ अनु धारक पिता रवि उम्र 20 वर्ष निवासी बंगला लाइन, ऋतिक उर्फ उल्लू चाहोतेल पिता राजकुमार उम्र 20 वर्ष निवासी बंगला लाइन व मिंटू उर्फ विकास पिता अशोक बिरहा उम्र 30 वर्ष निवासी बांग्ला सहित एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल में पेश किया गया है। वहीं घटना में शामिल दूसरे फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के दिशा निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में आरोपियों को गिरफ्तार करने के माधवनगर थाना प्रभारी संजय दुबे उपनिरीक्षक योगेश मिश्रा, नवीन नामदेव, सहायक उपनिरीक्षक राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक आशीष श्रीवास, श्रीकांत सेन, सुग्रीवधर बडग़ैया, आरक्षक मणि सिंह, लोकेन्द्र सिंह, उमाकान्त तिवारी, नवीव शुक्ला, विनोद विश्वकर्मा, आदर्श बघेल, पंकज यादव, रण विजय, भानू पाण्डेय, मयंक सिंह, नन्दन कुमार एवं साइबर सेल के आरक्षक शुभम गौतम की भूमिका रही।








