Site icon Yashbharat.com

FOTO: सबसे बड़ा रेस्क्यू: 3 बच्चे सुरक्षित गुफा से आये बाहर, लोगों के चेहरे पर मुस्कान

mcms 6

मे साई (थाईलैंड): दो सप्ताह से अधिक समय से उत्तरी थाईलैंड की थाम लुआंग गुफा में फंसे 12 लड़कों और उनके सहायक फुटबॉल कोच को बाहर निकालने का काम आज शुरू किया गया।  लगभग  4-5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 3 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि बाकि बच्चों को बाहर लाने के प्रयास जारी हैं।‘‘ वाइल्ड बोर्स ’’ नाम की यह फुटबॉल टीम गुफा में 23 जून से फंसी है। ये लोग अभ्यास के बाद वहां गए थे और भारी मानसूनी बारिश की वजह से गुफा में काफी पानी भर जाने के बाद वहां फंस गए।
Yashbharat

इस घटना ने समूचे थाईलैंड और दुनियाभर का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अधिकारी लगातार लड़कों और उनके कोच को बाहर निकालने के लिए संघर्ष कर रहे थे। यहां तक कि आस्ट्रेलिया और अमरीका गोताखोरों को विशेष तौर पर मदद के लिए बुलाया गया था। बचाव अभियान के प्रमुख नारोंगसाक असोतानाकोर्न ने पत्रकारों से कहा , ‘‘ आज बच्चों को बाहर निकालने के काम को अंजाम दिया जाएगा। लड़के किसी भी चुनौती का सामना करने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय समयानुसार रात 9 बजे पहले बच्चे को गुफा से बाहर निकाले जाने की संभावना है। इस पूरे कार्य में करीब 11 घंटे का समय लगेगा। अधिकारियों से आज सुबह मीडिया से कहा था कि वे गुफा के पास स्थित शिविर के पास की जगह को खाली कर दें। उन्होंने मीडियाकर्मियों को वहां से जाने को कहा जिससे ‘‘ पीड़ितों ’’ की मदद की जा सके। पुलिस ने इस जगह लाउडस्पीकर से घोषणा की , ‘‘ सभी लोग जो अभियान से जुड़े नहीं हैं तत्काल इस इलाके से बाहर चले जाएं। 
Exit mobile version