Latest

छिंदवाड़ा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हाईराम रघुवंशी ने की आत्महत्या

Chhindwara News।छिंदवाड़ा में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हाईराम रघुवंशी ने की आत्महत्या। दो बार छिंदवाड़ा के नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हाईराम रघुवंशी ने गणेश कॉलोनी स्थित निवास पर लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, सीएसपी समेत बड़ी संख्या में आमजन मौके पर पहुंच गए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष छिंदवाड़ा कन्हाईराम रघुवंशी ने मकान के प्रथम तल में सर्विस रिवाल्वर से गोली मार ली।

  • उनके दो बेटे हैं बड़े बेटे राकेश रघुवंशी ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। राकेश रघुवंशी ने बताया कि आम दिनों की तरह वो मॉर्निंगवॉक पर गए थे, करीब 11 बजे सुसाइड किया। बीते कुछ दिनों से बीमारी के कारण परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि