एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार- फैसला सुनते ही रो पड़े पूर्व सांसद। कर्नाटक हाईकोर्ट ने रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में जनता दल (एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को करारा झटका दिया है. इस मामले में कोर्ट ने रेवन्ना को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने जिस समय को दोषी करार दिया उस समय कोर्ट में मौजूद रेवन्ना फूट-फूटकर रोने लगे।
एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार- फैसला सुनते ही रो पड़े पूर्व सांसद
कर्नाटक हाईकोर्ट ने रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में जनता दल (एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को करारा झटका दिया है. इस मामले में कोर्ट ने रेवन्ना को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने जिस समय को दोषी करार दिया उस समय कोर्ट में मौजूद रेवन्ना फूट-फूटकर रोने लगे. कोर्ट की तरफ से सजा का ऐलान किया जाएगा. पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को सेक्स टेप मामले में ये दोषी करार दिया गया है.
प्रज्जवल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न के कई मामले दर्ज हैं. इसके साथ ही उनपर आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं से रेप किया है. प्रवज्जवल रेवन्ना पर लगे आरोपों की वजह से जेडीएस ने उन्हें पार्टी से निलंबित भी कर दिया था.
क्या है पूरा मामला?
प्रज्वल रेवन्ना पर उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. इसके अलावा बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं थीं. इनको लेकर ऐसा दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया है. वीडियोज में महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए थे.एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार- फैसला सुनते ही रो पड़े पूर्व सांसद








