Latest

अपने आराध्य गुरु दद्दा जी का आशीर्वाद लेने सपरिवार दद्दा धाम पहुंचे पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक, दद्दा धाम में श्रद्धा, भक्ति व आस्था के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

कटनी। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज धर्मपत्नी श्रीमती निधि पाठक व सुपुत्र यश पाठक के साथ अपने आराध्य गुरु गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) की समाधि स्थल पंडित देव प्रभाकर नगर (दद्दा धाम) पहुंचे। यहां उन्होंने अपने परिवार सहित दद्दा जी की समधी को नमन करते हुए अपने आराध्य गुरु का आशीर्वाद लिया।

IMG 20240721 WA0017 1

साथ ही भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्री पाठक ने यहां दद्दा जी के निर्माणाधीन मंदिर का निरीक्षण करते हुए कारीगरों को निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान श्री पाठक ने मीडिया से बात करते हुये कहा कि मंदिर का निर्माण शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। जिसके बाद यहां धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ दद्दा जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

IMG 20240721 WA0019

उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पूज्य गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री (दद्दा जी) के समाधि स्थल दद्दा धाम में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व गुरु पूर्णिमा श्रद्धा, भक्ति व आस्था के साथ मनाया गया। शहर सहित देश व विदेश से यहां दद्दा जी के शिष्य यहां पहुंचे और अपने आराध्य गुरु का आशीर्वाद व भंडारे में प्रसाद लिया।

Back to top button