katniLatestमध्यप्रदेश

बहोरीबंद के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सपा प्रत्याशी रहे शंकर महतो की BJP में वापसी, विधायक प्रणय पांडे ने लगाई बड़ी सेंध

बहोरीबंद के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शंकर महतो की BJP में वापसी

कटनी। बहोरीबंद के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष तथा सपा से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले शंकर महतो की BJP में वापसी हो गई है। बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे की श्री महतो की इस वापसी में महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही। बात दें कि श्री महतो कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटैल के करीबी हैं।

आज भोपाल प्रदेश कार्यालय बहोरीबंद के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष शंकर महतो की घर वापिसी हुई। शंकर महतो ने  सपा छोड़ भाजपा का दामन थामा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा ने महतो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। शंकर महतो सहित दर्जनों सरपंच,जनपद सदस्य भाजपा में  शामिल हुए। बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय की सपा में बड़ी सेंध के रूप में इसे देखा जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री प्रहलाद पटैल, न्यू सदस्यता अभियान के संयोजक नरोत्तम मिश्रा, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, विधायक प्रणय पाण्डेय जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल आदि मौजूद थे

Back to top button