IPS Transfer मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसी कार्रवाई हुई है पहली बार चार आईपीएस अधिकारियों पर मुख्यमंत्री द्वारा ऐसी सख्त कार्रवाई की गई है, दो दिन से मध्य प्रदेश के दो अलग-अलग इलाकों से पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे थे।
दतिया एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन था और इस अवसर पर चंबल आईजी सुशांत सक्सेना और दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा के बीच जमकर बहस हुई। दोनों के बीच गाली-गलौज भी हुई और मर्यादा तारतार हो गई। रविवार को यह वाकिया सोशल मीडिया पर घूमता रहा कि एक आईजी और एसपी के बीच हुआ संवाद बेहद शर्मनाक था और मर्यादाओं को छिन्न-भिन्न कर दिया।
इसके चलते ही मुख्यमंत्री ने चंबल के आईजी सुशांत सक्सेना, डीआईजी कुमार सौरभ और दतिया के एसपी वीरेंद्र मिश्रा को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए।
उधर कटनी के एसपी अभिजीत रंजन के ऊपर लगातार सवाल उठ रहे थे और सीएसपी ख्याति मिश्रा के पति तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी मिश्रा एसपी पर खुद की हत्या का षड्यंत्र करने तक आरोप लगा रहे थे। इसी बीच शनिवार की रात ख्याति मिश्रा के पिता की पुलिस द्वारा की गई पिटाई और उसके बाद थाने में हुआ ड्रामा के चलते कटनी की पुलिस की छवि पर बेहद विपरीत प्रभाव पड़ा। मुख्यमंत्री ने मामले के संज्ञान में आते ही तुरंत कटनी के एसपी अभिजीत रंजन को वहां से हटाने के निर्देश दिए ।

