Saturday, May 2, 2026
FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Fitment Factor DA Hike की मांग में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा एलान, केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में इजाफा, जानिए क्या है फिटमेंट फेक्टर

Fitment Factor DA Hike की मांग में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा एलान, केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में इजाफा, जानिए क्या है फिटमेंट फेक्टर।

1 जुलाई से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दोहरी खुशी है। एक तरह जहां जुलाई से इनके डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के हो सकती हैं वहीं लंबे समय में फीटमेंट फैक्ट में बढ़ोतरी की मांग कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज  है।

फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान

मिल रही खबरों के मुताबिक अगर सबकुछ ठीक रहा तो केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का ऐलान अगले महीने यानी जुलाई में सकती है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये प्रति महीने हो जाएगी।

फिटमेंट फैक्टर में इजाफा

दरअसल फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) में रिविजन का मामला लगातार जोर पकड़ता जा रहा है। केद्रीय कर्मचारी लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की लगातार मांग कर रहे हैं। लिहाजा सरकार केंद्रीय फिटमेंट फैक्टर में रिविजन यानी बढ़ाने पर जल्द बड़ा ऐलान कर सकती है। फिटमेंट फैक्टर में अगर बढ़ोतरी होती है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है।

18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी।

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 2.57 फीसदी के ह‍िसाब से फिटमेंट फैक्टर द‍िया जा रहा है। इसे बढ़ाकर 3.68 गुना क‍िए जाने की मांग की जा रही है। फिटमेंट फैक्टर के 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने पर मिन‍िमम बेस‍िक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी। अगर केंद्र सरकार इस मांग को मान लेती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था

गौरतलब है कि आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया गया था। इसी साल 7वां वेतन आयोग (7th Pay Commission) भी लागू हुआ था। उस समय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 6000 रुपये से सीधे 18,000 रुपये हो गई थी। जबकि उच्चतम स्तर को 90,000 रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया गया। अब सरकार इस साल केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में फिर बढ़ोतरी कर सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम