Fires In Katni Hospital कटनी-जिला अस्पताल में आज दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां के जनरेटर में वायरिंग से धुआं उठने से पूरा जनरेटर रूम और आसपास की बिल्डिंग तक धुंआ धुंआ हो गईं। घटना की जानकारी लगते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी जिसके बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू कर लिया।
हालाँकि इस पूरी घटना के दौरान कोई भी जिम्मेदारी अधिकारी कर्मचारी यहां मौजूद नही रहे। भला हो फायर ब्रिगेड कर्मियों का जिन्होंने मोर्चा संभाला और बड़ा हादसा होने से बचा लिया आपको बता दें कि कुछ समय पहले अस्पताल के बच्चों के आईसीयू में भी आग लग गई थी जिसकी जांच में लीपापोती की जा चुकी है। इस हादसे में कई बच्चे बाल बाल बच गए थे।











