Site icon Yashbharat.com

Fire in Manali Hotel: मनाली में होटल में लगी आग, 31 कमरों में ठहरे थे पर्यटक; करोड़ों के नुकसान की आशंका

19 12 2020 fire in shoe showroom indore 20201219 113029

Fire in Manali Hotel: मनाली में होटल में लगी आग, 31 कमरों में ठहरे थे पर्यटक; करोड़ों के नुकसान की आशंका। हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली के अंतर्गत रांगड़ी-सिमसा मार्ग पर संध्या रिजॉर्ट होटल मे भयंकर आग भड़क गई। जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। होटल मे ठहरे सभी पर्यटक सुरक्षित है। अभी तक किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि पर्यटकों का सामान आग में जल गया। प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंची है। पर्यटकों के ठहरने की भी व्यवस्था कर ली गई है।

Fire in Manali Hotel: मनाली में होटल में लगी आग, 31 कमरों में ठहरे थे पर्यटक; करोड़ों के नुकसान की आशंका

हीटर से लगी आग

जानकारी के मुताबिक देर शाम लगभग पांच बजे सिमसा मे स्थित संध्या रिजॉर्ट में अचानक आव लग गई। होटल भुंतर निवासी खूब राम (पंपु) का बताया जा रहा है। होटल स्टाफ के अनुसार सबसे पहले आग कमरा नंबर 301 में लगी। जिसने देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट मे ले लिया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि हीटर ऑन रहने के कारण यब हादसा हुआ होगा।

31 कमरों में ठहरे थे पर्यटक

हालांकि, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मनाली और पतलीकुहल से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे हैं। आग बुझाने के लिए ग्रामीणों के पावर स्प्रे और टुल्लू पंप का भी सहारा लिया जा रहा है। होटल स्टाफ के अनुसार होटल मे लगभग 31 कमरों में पर्यटक ठहरे हुए थे। कुछ पर्यटक दोपहर का भोजन कर रहे थे तो मालरोड़ घूमने गए थे। अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था। एसडीएम रमण कुमार शर्मा, डीएसपी केडी शर्मा मौके पर पहुंचे है। एसडीएम ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी है। इस घटना मे किसी के हताहत होने की अभी तक सूचना नहीं है।

Exit mobile version