मध्यप्रदेश

Fire In Indore: पेट्रोल पंप के पास टेंट गोदाम में लगी भीषण आग

इंदौर । इंदौर में शनिवार देर रात टेंट गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिस जगह आग लगी उस जगह के नजदीक पेट्रोल पंप भी है। पंपकर्मी डर के कारण छोड़ कर पंप छोड़ कर भाग गए। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मुश्किल से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए कुछ देर वाहनों की आवाजाही को भी रोकना पड़ा। इसी तरह शनिवार रात शहर के पांच-छह इलाकों में आग लगने के समाचार हैं।

पलसीकर चौराहेे पर ‍स्थित टेंट गोदाम में लगी आग

जूनी इंदौर थाना पुलिस के मुताबिक घटना शनिवार रात लगभग 12 बजे पलसीकर कॉलोनी के चौराहा स्थित इंदौर टेंट हाउस की है। इसके मालिक रविंद्र बनारसी हैं। दमकल विभाग को सूचना मिली कि पलसीकर चौराहा स्थित एक टेंट गोदाम में आग लग गई है। गोदाम में कपड़े, कनात, गद्दे होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही मोती तबेला से फायर ब्रिगेड की टीम पानी के टैंकर लेकर पहुंच गई। आग बुझाने में करीब 15 हजार लीटर पानी लगा।

रास्ता रोकना पड़ा, घरों से निकल आए रहवासी

जिस जगह आग लगी वहां पेट्रोल पंप है। लपटेें देख कर्मचारी डर गए और पंप छोड़कर दूर भाग गए। जूनी इंदौर ब्रिज से आने वाले वाहनों को रोक कर मार्ग एक तरफ से चालू करना पड़ा। इससे यातायात कुछ देर बाधित भी रहा। घटना के दौरान कुछ देर के लिए आसपास रहने वाले लोग भी घरों से निकल आए। पुलिस के मुताबिक आशंंका है ‍कि आग शॉर्ट सर्किट या पटाखे के कारण लगी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम