Fight After Watching Saiyaara: थिएटर से बाहर निकले ‘सैयारा’ देखने के बाद दो लड़के भिड़े, गर्लफ्रेंड को लेकर मॉल में हुई जमकर मारपीट!। बॉलीवुड फिल्म सैयारा’ इन दिनों थियेटर में धूम मचा रही है. मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा इस मूवी को देखने के लिए थियेटर में जा रहे हैं. इसी बीच ग्वालियर में ‘सैयारा’ मूवी देखने के बाद सिनेमा हॉल के बाहर ही दो लड़कों में मारपीट होने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
Fight After Watching Saiyaara: थिएटर से बाहर निकले ‘सैयारा’ देखने के बाद दो लड़के भिड़े, गर्लफ्रेंड को लेकर मॉल में हुई जमकर मारपीट!
सैयारा फिल्म रिलीज के बाद से अब तक 165.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. इस फिल्म को लेकर लोगों, खासकर युवाओं में क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. कई खबरें ऐसी आ रही हैं कि लोग फिल्म को देखकर थियेटर में ही बेहोश हो जा रहे हैं. इस बीच अब ऐसी खबर सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. दरअसल, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सैयारा फिल्म देखने के बाद दो लड़के गर्लफ्रेंड को लेकर आपस में ही भिड़ गए.
सिनेमा हॉल के बाहर दोनों लड़कों के बीच हो रही मारपीट का वहां मौजूद किसी शख्स ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. बताया जा रहा है कि ग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके में स्थित डीबी मॉल के सिनेमा हॉल में ‘सैयारा’ मूवी देखने के लिए युवक पहुंचे थे. मूवी देखने के बाद युवक सिनेमा हॉल के बाहर ही निकले थे तभी उनके बीच गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हो गया.
विवाद इतना बढ़ा की देखते ही देखते दोनों ने सिनेमा हॉल के बाहर ही एक दूसरे पर लात-घूसे बरसाना शुरू कर दिया. कभी एक दूसरे को जमीन पर पटकता तो कभी दूसरा पहले वाले को पटकता. दोनों की लड़ाई देखने के लिए वहां भीड़ जुट गई. मौके पर मौजूद किसी शख्स ने मारपीट की ये घटना मोबाइल में कैद कर ली. फिर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
पुलिस में नहीं हुई शिकायत
हैरानी की बात यह है कि इस मारपीट की घटना की अभी तक पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों युवक एक-दूसरे पर गुस्से में हमला कर रहे हैं और लात घूसे बरसा रहे हैं, कुछ लोग बीच बचाव की कोशिश करते हैं लेकिन दोनों शांत नहीं होते. वहीं, सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हुआ है, जिसमें लोग भी रिएक्शन दे रहे हैं. एक ने लिखा- सैयारा का साइडइफेक्ट. दूसरे यूजर ने लिखा- गर्लफ्रेंड कहां है भाई? एक अन्य ने लिखा- कैसी वाहियात हरकतें कर रहे हैं ये लड़के. वो भी एक लड़की के लिए.Saiyaara








