प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, तीन आरोपियों पर मामला दर्
कटनी: तहसील के ग्राम सरई में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मानसिक प्रताड़ना और अपमान से तंग आकर एक महिला ने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने इस मामले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 27 दिसंबर 2025 की है। बताया जा रहा है कि ग्राम सरई निवासी रमेश चौधरी, शिवम चौधरी और फूला बाईं चौधरी द्वारा मृतिका के साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। आरोपियों ने मृतिका की बेइज्जती की और उसे इस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि उसने क्षुब्ध होकर आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की। जांच के उपरांत 12 जनवरी 2026 की रात 11:03 बजे पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 08/24 दर्ज किया।
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने स्वयं इस मामले की कमान संभाली है और उनके द्वारा विवेचना की जा रही है।
आरोपियों में पुलिस ने रमेश चौधरी निवासी: ग्राम सरई शिवम चौधरी निवासी: ग्राम सरई फूला बाईं चौधरी निवासी: ग्राम सरई पर मामला दर्ज किया गया हैँ








