8% तक FD ब्याज का मौका: Small Finance Banks दे रहे बड़ा रिटर्न, ₹5 लाख तक पैसा सुरक्षित;, जानें पूरी डिटेल
8% तक FD ब्याज का मौका: Small Finance Banks दे रहे बड़ा रिटर्न, ₹5 लाख तक पैसा सुरक्षित;, जानें पूरी डिटेल। उत्कर्ष, एयू और उज्जीवन जैसे बैंकों की FD स्कीम बनी निवेशकों की पहली पसंद, जानें पूरी डिटेल । अगर आप बिना जोखिम के बेहतर रिटर्न चाहते हैं, तो Small Finance Banks की Fixed Deposit (FD) स्कीम इस समय निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। Reserve Bank of India की गाइडलाइन के तहत ये बैंक बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज (8% तक) ऑफर कर रहे हैं।
DICGC (RBI की सहायक संस्था) के जरिए इन बैंकों में ₹5 लाख तक की जमा राशि पूरी तरह बीमाकृत रहती है, जिससे निवेशकों को सुरक्षा भी मिलती है।
टॉप Small Finance Banks की FD दरें
- Jana Small Finance Bank – 7.50% (1–3 साल)
- AU Small Finance Bank – 7.10% (30–36 महीने)
- Utkarsh Small Finance Bank – 7.50% (2–3 साल)
- Suryoday Small Finance Bank – 8.10% (30 महीने)
- Ujjivan Small Finance Bank – 7.55% (24 महीने)
सीनियर सिटीजन को इन दरों पर आमतौर पर 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज मिलता है, जिससे उनकी नियमित आय और मजबूत हो सकती है।
क्यों बढ़ रही है इन बैंकों की डिमांड?
- पारंपरिक बैंकों से 1–2% ज्यादा ब्याज
- ₹5 लाख तक सुरक्षित निवेश (DICGC कवर)
- फिक्स्ड और गारंटीड रिटर्न
- कंपाउंडिंग का फायदा, लंबे समय में बड़ा मुनाफा
टैक्स और अन्य बातें
FD से मिलने वाला ब्याज Income Tax Act 1961 के तहत टैक्सेबल होता है। हालांकि, Tax-Saving FD के जरिए धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट भी मिल सकती है।
निवेश से पहले क्या करें?
विशेषज्ञों की सलाह है कि FD में पैसा लगाने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों, टेन्योर और शर्तों की तुलना जरूर करें, ताकि आपको बेहतर रिटर्न मिल सके।Small Finance Banks की FD उन निवेशकों के लिए बेहतरीन विकल्प बनकर उभरी है, जो सुरक्षित निवेश के साथ ज्यादा ब्याज चाहते हैं। सही बैंक और सही अवधि चुनकर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए

