FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Fake Remdesivir Injection Black Marketing: फर्जी पॉजिटिव रिपोर्ट बनाकर मुंबई से लाया इंजेक्शन, कारखाना खोल लाखों रेमडेसिविर बनाए

नमक-ग्लूकोज के मिश्रण से रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाकर लोगों की जान लेने वाले पुनीत शाह ने खुद की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट बना ली थी। मुंबई के एक डाक्टर को रिपोर्ट दिखा उसने रेमडेसिविर इंजेक्शन हासिल कर लिया था। यह खुलासा गुजरात और इंदौर पुलिस की संयुक्त पूछताछ में आरोपितों ने किया है।

विजयनगर थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। जांच अफसर गुजरात एसओजी और क्राइम ब्रांच से सतत संपर्क में है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पुनीत शाह ग्लब्स, मास्क, सैनिटाइजर, सुई जैसे अन्य मेडिकल उपकरण सप्लाई का काम करता था। इसी दौरान कौशल वोरा से संपर्क हुआ और दोनों ने नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने का षड्यंत्र रचा।

साजिश के तहत पुनीत पिछले महीने मुंबई पहुंचा और खुद की फर्जी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट बना ली। इस रिपोर्ट के जरिए एक डाक्टर से उसने रेमडेसिविर इंजेक्शन भी ले लिया। कौशल के माध्यम से हूबहू स्टीकर, शीशी तैयार करवाई और नमक व ग्लूकोज के मिश्रण से इंजेक्शन बनाने शुरू कर दिए।

Back to top button