बिहार के सरकारी स्कूलों में फर्जी हाजिरी पर लगेगी लगाम: चेहरा, आंख की पुतली और GPS लोकेशन से दर्ज होगी शिक्षकों की उपस्थिति

बिहार के सरकारी स्कूलों में फर्जी हाजिरी पर लगेगी लगाम: चेहरा, आंख की पुतली और GPS लोकेशन से दर्ज होगी शिक्षकों की उपस्थिति

बिहार के सरकारी स्कूलों में फर्जी हाजिरी पर लगेगी लगाम: चेहरा, आंख की पुतली और GPS लोकेशन से दर्ज होगी शिक्षकों की उपस्थिति

पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए शिक्षा विभाग एक बड़ा तकनीकी बदलाव करने जा रहा है। अब केवल मोबाइल से सामान्य सेल्फी लेकर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराना पर्याप्त नहीं होगा। विभाग एक ऐसी त्रिस्तरीय (3-Level) सत्यापन व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है, जिसमें शिक्षक का चेहरा, आंख की पुतली (Iris Scan) और मोबाइल की जीपीएस (GPS) लोकेशन तीनों की जांच की जाएगी।

फर्जी हाजिरी और गड़बड़ियों पर रोक:

ई-शिक्षाकोष ऐप के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी शुरू होने के बावजूद कई जगहों से शिकायतें आ रही थीं कि शिक्षक अपनी जगह दूसरों से हाजिरी बनवा लेते हैं या स्कूल से बाहर रहकर फर्जी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। इस फर्जीवाड़े को पूरी तरह खत्म करने के लिए फेस रिकॉग्निशन और आइरिस स्कैनing तकनीक का सहारा लिया जाएगा।

कठिन होगी बायोमीट्रिक और लोकेशन प्रक्रिया:

चेहरा पहचान (Face Verification): ऐप का फ्रंट कैमरा शिक्षक के चेहरे का मिलान पहले से पंजीकृत डेटाबेस से करेगा।

आंख की पुतली का सत्यापन (Iris Verification): आंख के विशिष्ट पैटर्न की जांच की जाएगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद भी ली जा सकती है।

जीपीएस लोकेशन (GPS Verification): मोबाइल लोकेशन से यह तय किया जाएगा कि शिक्षक वास्तव में स्कूल परिसर के भीतर ही मौजूद हैं।

नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को स्कूल आने (IN Attendance) और स्कूल से जाने (OUT Attendance) दोनों समय चेहरा, आंख और लोकेशन का सत्यापन कराना होगा, जिससे उनके आने-जाने का सटीक समय दर्ज हो सके।

इसे भी पढ़ें-  कीर्ति बिचपुरिया बने म.प्र. केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन जबलपुर संभाग के संभागीय सचिव, कटनी जिले का बढ़ाया गौरव

बिहार में लगभग 6 लाख सरकारी शिक्षक पदस्थापित हैं। हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हजारों शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति का रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाया गया था। शिक्षा विभाग की इस सख्त पहल का मुख्य उद्देश्य केवल हाजिरी दर्ज कराना नहीं, बल्कि स्कूलों में शिक्षकों की वास्तविक मौजूदगी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।