Exit Poll Live: हिमाचल प्रदेश में भी BJP सरकार के आसार
शिमला। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होते ही एग्जिट पोल जारी होना शुरू हो गए हैं। हिमाचल में इस बार भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। सहारा समय-सीएनएक्स के सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 42 से 52 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 18 से
हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सीटें हैं और बहुमत के लिए 35 सीटें जरूरी हैं।
वहीं चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा के खाते में 55 सीटें जाती दिख रही हैं। कांग्रेस को 13 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है।
बीती 9 नवंबर को हिमाचल में 13वीं विधानसभा के गठन के लिए रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ था। प्रदेशभर में 75 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर नया कीर्तिमान रचा था।
पिछली बार विधानसभा चुनाव में 73.92 फीसद से थोड़ा अधिक है। इससे पहले सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड 2003 के दौरान विधानसभा चुनाव में 74.51 फीसद रहा था। 68 सीटों के लिए वोटों की गिनती 18 दिसंबर को होगी।