FEATURED

Exclusive : विभागीय परीक्षा में नकल करते पकड़े गए चार DSP

नई दिल्‍ली। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग की विभागीय परीक्षा के दौरान चार डीएसपी नकल करते पकड़े गए हैं, इनमें से तीन महिला परीक्षार्थी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रखुरी पुलिस एकेडमी में चार डीएसपी मंगलवार को नकल करते पकड़े गए हैं। पुलिस मुख्यालय के परीक्षा निरीक्षक ने ट्रेनिंग की बाद लिखित परीक्षा में उन्हें चिट से नकल करते पकड़ा।

पुलिस के सूत्रों के अनुसार 2016 बैच के डीएसपी स्तर के अधिकारियों की अकादमी में ट्रेनिंग चल रही है। फर्स्ट फेज की लिखित परीक्षा में यह प्रकरण सामने आया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय में तैनात एडिशनल एसपी पूजा अग्रवाल और डीएसपी चंदन सिंह नेताम को परीक्षा नियंत्रक बनाया गया था।

इन दोनों परीक्षा नियंत्रकों ने डीएसपी कल्पना वर्मा, आशा कुमारी सेन, योग्यता साहू और अभिषेक पैकरा को उत्तर पुस्तिका के नीचे चिट रखकर नकल करते पकड़ा। इनमें से एक महिला डीएसपी तो किताब ही लेकर आ गई थी। परीक्षा नियंत्रकों ने तत्काल नकल प्रकरण बनाकर उच्चाधिकारियों के पास इसकी जानकारी भेज दी। डीआईजी आरएस नायक ने नकल पकड़े जाने की पुष्टि की।

Leave a Reply

Back to top button