katniमध्यप्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर आबकारी विभाग का छापा, 29 हजार की अवैध शराब जब्त; 6 केस दर्ज

स्वतंत्रता दिवस पर आबकारी विभाग का छापा, 29 हजार की अवैध शराब जब्त; 6 केस दर्ज

कटनी: कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में मदिरा के अवैध निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ विशेष छापामार अभियान चलाया। आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में 29 हजार रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई और कुल 6 मामले दर्ज किए गए।

 विभिन्न वृत्तों में दबिश और कार्रवाई

आबकारी विभाग की टीमों ने कटनी वृत्त क्रमांक 01, 02 और 03 के तहत सार्वजनिक स्थलों पर मदिरा सेवन करने वालों और अवैध बिक्री करने वालों के ठिकानों पर दबिश दी:

  • कानूनी कार्रवाई: मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत कुल 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

  • कार्रवाई दल में शामिल अधिकारी: सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्याभन कोरी, वृत्त प्रभारी प्रवीण रतन बरकड़े (वृत्त 1 व 3), आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार (वृत्त 2), उपनिरीक्षक आंचल प्रजापति एवं आबकारी स्टाफ शामिल रहा।

Back to top button